बिजनौर के जजी सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हाईकोर्ट के जज व
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जजी परिसर में विशाल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 61336 मामलों का निस्तारण कर 11 लाख 78 हजार छह सौ रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई।
लोक अदालत का शुभारंभ हाईकोर्ट से आए प्रशासनिक न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पित और दीप प्रज्ज्विलत कर किया। लोक अदालत में समस्त प्रकार के शमनीय मामले, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्लेम, वैवाहिक वाद, वाहन चालन, बैंक रिकवरी, बिजली पानी आदि का निपटारा किया गया।
परिवार न्यायालय के प्रधान एवं अतिरिक्त न्यायाधीश द्वारा 62 मामलों का निपटारा कर पांच लाख रुपये से ज्यादा रुपये से ज्यादा की धनराशि पक्षकारों को अदा कराई गई। जिला जज मदनपाल सिंह द्वारा दो मामलों का निस्तारण कर साढ़े चार लाख रुपये की राशि पक्षकारों को अदा कराई।
मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने 2736 मामलों का निस्तारण कर 5 लाख 11 हजार तीन सौ रुपए की धनराशि वसूल की। अपर सीजेएम नैंसी धुन्ना ने 1919 मामलों का, अपर सीजेएम अजय कुमार ने 807, सिविल जज सीनियर डिवीजन दिप्ती सिंह ने 1005 मामलों का निस्तारण किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज मदनपाल सिंह, नोडल अधिकारी अपर जिला जज अवधेश कुमार, अपर जिला जज राम अवतार यादव मुख्य नायक मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह सहित न्यायिक अधिकारी गण वह जजी का स्टाफ मौजूद रहा।