फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मनरेगा में हुए 50 लाख से अधिक के कार्य, चकरोड व तालाब बदहाल

Wed, 27 Aug 2025 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा की मकसूदपुर ग्राम पंचायत में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम पंचायत मकसूदपुर में विकास कार्यों पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च होने का दावा किया गया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गांव की गलियां कीचड़ से पटी हैं।
विज्ञापन

नालियों का पानी घरों में घुस रहा है और पथ प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। 50 लाख रुपये मनरेगा पर खर्च हुआ, फिर भी चकरोड और तालाब अधूरे पड़े हैं। बारिश होते ही गांव के मार्गों पर दलदल हो जाती है। कई स्थानों पर नालियां ओवरफ्लो होकर पानी घरों तक पहुंच रहा है। अधिकांश गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरे में लोगों को भारी दिक्कत होती है। ई-स्वराज पर पंचायत का रिकॉर्ड बता रहा कि पंचायत में विकास कार्यों पर पौने दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
n मनरेगा पर सबसे ज्यादा सवाल : मनरेगा योजना में 50 लाख रुपये से अधिक खर्च दिखाया गया। बावजूद इसके खेतों की ओर जाने वाली चकरोड़, गांव की सड़कें और तालाब की पालट तक अधूरी पड़ी है। सड़क व चकरोड़ पूरी तरह से बेकार हुई पड़ी हैं। ग्रामीणों ने रुपयों की बंदरबांट का आरोप लगाया है।

स्योहारा की मकसूदपुर ग्राम पंचायत में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। संवाद

स्योहारा की मकसूदपुर ग्राम पंचायत में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें