फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सिकरौडा में बुखार की चपेट में 40 से अधिक ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। गांव सिकरौडा में करीब एक सप्ताह से ग्रामीण वायरल फीवर फैला है। बुखार और खांसी ने 40 से अधिक ग्रामीणों को चपेट में ले लिया है। पीड़ित ग्रामीण आस-पास के निजी क्लीनिकों पर अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण फुरकान अहमद की पत्नी सायरा बानो और उनके दो बेटे मो.चांद और मो.सादिक बुखार से पीड़ित हैं, जिनका उपचार घर पर ही चल रहा है। ग्रामीण खिलेंद्र शर्मा, शमशाद, यामीन, शकीर, जुल्फिकार भी बुखार से पीड़ित हैं।
गांव के पूर्व प्रधान सुभाष त्यागी डेंगू की चपेट आ गए थे। पूर्व प्रधान को नजीबाबाद से मेरठ रेफर किया गया था। पंकज त्यागी, नाथू सिंह, भरतू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नजीबाबाद पीएचसी प्रभारी डॉ.अंकित कुमार ने बताया कि सिकरौडा में ग्रामीणों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिली है। गांव में जल्द स्वास्थ्य कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें