फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से अधिक दुपाहिया वाहनों के चालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ से अधिक दुपाहिया वाहनों के चालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। सोमवार को पुलिस ने दुपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए कई क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया। मास्क प्रयोग न करने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन में 100 से अधिक दुपहिया वाहनों के चालन किए गए।
अनलॉक-1 शुरू होते ही सड़कों पर असंख्य दुपहिया वाहनों का फर्राटे के साथ दौड़ना शुरू हो गए। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने रेलवे स्टेशन चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुपाहिया वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन सराय चौकी पर प्रभारी जोगेंद्र तेवतिया, प्रदीप कुमार और प्रवीण तेवतिया ने थाना प्रभारी की निगरानी में 65 से अधिक दुपहिया वाहनों के चालन किए। पुलिस ने साहनपुर, आदर्शनगर तथा समीपुर नहर क्षेत्र में भी वाहन चेकिंग का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
नजीबाबाद। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि अनलॉक -1 के दौरान मास्क प्रयोग न करने वाले तथा सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को कारोबार करते समय प्रतिष्ठान खुलने के समय और ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें