फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसपुर के कटान क्षेत्र में बनाए जाएंगे और अस्थायी स्टड

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
गौसपुर के कटान क्षेत्र में बनाए जाएंगे और अस्थायी स्टड
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव गौसपुर के कटान क्षेत्र में और भी अस्थाई स्टड बनाए जाएंगे। सिंचाई विभाग मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह ने गांव गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को कटान रोकने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव गौसपुर में गंगा नदी पिछले एक माह से कहर बरपा रही है। एक माह में गंगा नदी ने आबादी की ओर 25 मीटर कटान किया और किसानों की कई बीघा कृषि भूमि गंगा में समा गई। शुक्रवार को मुरादाबाद से सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एचएन सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ गांव गौसपुर में कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गौसपुर में कटान रोकने के लिए और अस्थायी स्टड बनाने समेत हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस समय गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कोई भी कार्य करना संभव नहीं है। गंगा का जलस्तर कम होते ही कटान क्षेत्र में अस्थायी स्टड बनाए जाएंगे। बरसात के बाद पक्के स्टड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से अधिक संख्या में स्टड बनाने की अपील की।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के एक्शन राकेश कुमार, एसडीओ गणेशीराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें