विद्यालय को आदर्श बनाएं शिक्षक: तसलीम हमीदी
चांदपुर। मुख्य अध्यापकों की कार्यशाला में एआरपी तसलीम हमीदी ने कहा कि शिक्षक एक त्यागी व भविष्य निर्माता है। शिक्षक अपने विद्यालय को आदर्श बनाएं।
ब्लॉक जलीलपुर के डबाकरा हॉल में खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य अध्यापकों की एक मासिक कार्यशाला में एआरपी तसलीम हमीदी ने कहा कि शिक्षक एक त्यागी तथा भविष्य निर्माता है। इसलिए शिक्षकों को अपने विद्यालयों को देव स्थल बनाना चाहिए। एआरपी ने ध्यानाकर्षण शिविर के बारे में भी अभी से तैयारी करने के लिए बताया। उन्होंने प्रिंटरिच सामग्री, सहज पुस्तिका, आधारशिला, संदर्शिका के बारे में भी अध्यापकों को बताया। सभी को कक्षा को सुसज्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया।
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने कायाकल्प और विद्यालय विकास योजना, खाद्यान्न वितरण, यूनिफार्म, स्वेटर, जूता, मोजा और एसएमसी के गठन के उपयुक्त प्रारूप पर सूचना देने के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी। एआरपी इरशाद अहमद ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, दीक्षा, रीड अलॉंग के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी। कार्यशाला में नवेद अहमद, शमीम अहमद, स्वाति राठी, मेहताब, नीरज कुमार, आफताब अहमद आदि ने भी अपने विचार रखे।