फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए किसानों ने किया हंगामा

Thu, 10 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। बालापुर प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली होने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिस पर तौल क्लर्क मौके से फरार हो गया। सूचना पर भाकियू के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और क्रय केंद्रों पर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


धामपुर शुगर मिल के बालापुर प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर किसान गन्ने को तुलवाने के लिए आए थे। घटतौली का आभास होने पर किसान प्रेम सिंह ने अन्य कांटे पर अपनी ट्राली तुलवाई। इसमें करीब छह प्रतिशत की घटतौली मिलने पर किसानों ने हंगामा कर दिया।

किसानों के हंगामे को देख तौल क्लर्क जैगेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। जय सिंह, सुरेश कुमार, नरेंद्र, राकेश, देवेंद्र कुमार आदि ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर दिया। घटतौली का पता चलने पर भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि घटतौली करके किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई घंटों बाद मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने एक दिन के भीतर कांटे को सही कराने का आश्वासन देकर तौल शुरू कराई। किसानों का आरोप है कि गन्ना समिति व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करते रहें।

शुगर मिल कर रही किसानों का उत्पीड़न
चांदपुर। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में वक्ताओं ने शुगर मिलों पर किसानों का उत्पीड़न किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए किसान समस्याओं के समाधान की मांग की।

बुधवार को गन्ना समिति परिसर में रामपाल सिंह की अध्यक्षता और लुधियान सिंह के संचालन में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल गन्ना खरीद में अनियमितता बरत रहे है।

वक्ताओं ने कहा कि सर्वे की कमी से किसानों को बहुत अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने मिलों द्वारा बीज के लिए लिया गन्ना किसानों की सप्लाई में जोड़ने, बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने, वस्योहारा शुगर मिल के ढ़िकिया सेंटर पर चार दिन से बंद तोल को तुरंत शुरू कराने आदि की मांग की। कुलदीप सिंह, शेर सिंह, चेतन स्वरूप, भारत सिंह, शीशपाल  आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें