कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने पर मोहल्ला काजी सराय सील
शेरकोट। महाराष्ट्र से आए प्रवासी मजदूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज किया गया है।
नगर के मोहल्ला काजी सराय निवासी 26 वर्षीय युवक महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता है। चार जून की रात वह घर पहुंचा था। सात जून देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिससे रविवार देर रात पहुुंचे नोडल अधिकारी पीके गुप्ता और एसओ संजय कुमार ने पीड़ित को स्वाहेड़ी स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कराया। रात में ही पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। स्वस्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी पीके गुप्ता ने बताया कि युवक के परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है।
धामपुर तहसील क्षेत्र में 18 हुए हॉटस्पॉट
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को धामपुर तहसील क्षेत्र के पांच गांवों पृथ्वीपुर बनवारी, सरकड़ा चकराजमल, सिपाहियोवाला, भगौता, शेरकोट में एक एक व्यक्ति जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले है। गांव सरकड़ा निवासी एक युवक 15 दिन पहले गुजरात से गांव आया था। चार मई को इस युवक की मां की तबीयत खराब हो गई। जिसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। छह मई को महिला की मौत हो गई। सात मई को मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। एसडीएम ने गांव को रात में ही सील कर दिया है। इसके अलावा अन्य प्रभावित गांव सिपाहियोवाला, पृथ्वीपुर बनवारी, भगौता व शेरकोट को भी सील किया गया है। वर्तमान मेें धामपुर तहसील क्षेत्र में अब हॉटस्पाटों की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई है। उधर नोडल अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता का कहना है कि धामपुर में शनिवार को 41 लोगों के कोरोना जांच को सेंपल लेकर भेजे गए है। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है।
धामपुर के गांव सरकड़ा चकराजमल में गांव को सील करने के बाद तैनात पुलिस।- फोटो : DHAMPUR
शेरकोट में मुहल्ले को सील कराते अधिकारी।- फोटो : DHAMPUR
शेरकोट में जांच के बाद वापस जाती टीम।- फोटो : DHAMPUR