फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौता गांव का मुख्य मार्ग सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव भगौता के मुख्य मार्गों को पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने सील कर दिया है। गांव को सैनिटाइजर करा दिया गया है। गांव के मेन मार्ग को सील कर देने से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की आवाजाही थम गई है।
विज्ञापन

शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भगौता निवासी रिटायर्ड फौजी के 60 वर्षीय पिता कैंसर से पीड़ित है। 25 दिन पहले से उनका उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। तबीयत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट में पॉजिटिव आने से प्रशासन ने रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को मेरठ में ही क्वारंटीन कर दिया है। परिवार की दो महिला सहित पांच लोगों को अफजलगढ़ सेंटर में क्वारंटीन कराया गया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट आने तक गांव को सील रखा जाएगा। गांव को सैनिटाइजर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें