आसना, हुमायत, इल्मा ने सुंदर मॉडल
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक पवन कुमार, प्राचार्य लॉ कॉलेज पीए खान, प्राचार्या साइंस कॉलेज, सीमा शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी हरवीर सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में वाणिज्य एवं प्रबन्धन संकाय के विद्यार्थियों ने अनेक मॉडल एवं पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने व्यापार व औद्योगिक क्षेत्रों के मॉडल द्वारा उनके विकास तथा कार्यप्रणाली का वर्णन किया। छात्रों ने पोस्टर द्वारा पृथ्वी की सुरक्षा, बेटी बचाओ तथा पर्यावरण इत्यादि का वर्णन किया। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (टीम-बी) आसना, हुमायत इल्मा का रहा द्वितीय स्थान (टीम-ए) फरहा, शवाव का रहा, तृतीय स्थान (टीम-सी) अलीशा, सादिया, धर्मवीर का रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मयूरी, शिवानी व प्रिया का रहा, द्वितीय स्थान शिवांगी तथा तृतीय स्थान नैना ने प्राप्त किया प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष शोभित रस्तोगी, मेहरचंद सिंह, नीलू सिसौदिया, समीक्षा खुराना, प्रियदर्शिनी गौड़, हिमशिखा शर्मा, नीरज का सहयोग रहा।