धामपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से समस्याओं को लेकर नोकझोंक करते कार्यकर्ता
- फोटो : DHAMPUR
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से हुई नोकझोंक
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं की सहकारी गन्ना किसान समिति में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक से नोकझोंक हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
बुधवार को गन्ना समिति परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान करने को गन्ना ओवरलोड काटा जा रहा है। बांड शुरू करने की व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं की गई है। किसान परेशान हैं। किसानों ने ओवरलोड नहीं काटने, बांड व्यवस्था को जल्द चालू करने की मांग की है। ओवरलोड में जो पर्ची कटी हैं। वह किसानों को दी जाएं। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर कराने की मांग। इस दौरान अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पाल सिंह, विजय पाल सिंह, जयपाल सिंह, चरण सिंह बलजीत सिंह वीरेंद्र विजेंद्र रहे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडे ने किसानों की समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिया है।