फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप रखेगी खाद की बिक्री पर नजर

Sun, 26 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
मोबाइल एप - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बिजनौर में निजी तौर पर खाद और कीटनाशकों की बिक्री पर अब मोबाइल एप के जरिए नजर रखी जाएगी। कृषि विभाग सभी प्रकार के खाद और कीटनाशकों की बिक्री पर निगरानी के लिए इसकी मदद लेगा। इस काम के लिए मोबाइल फर्टीलाइजर्स मोबाइल सिस्टम यानी एमएफएमएस के नाम से एप लांच किया गया है।
विज्ञापन


सरकारी दुकानों के अलावा प्राइवेट दुकानों पर भी उर्वरकों की बिक्री की जाती है। सरकारी दुकानों पर तो उर्वरकों की बिक्री का रिकार्ड रखा जाता है। लेकिन प्राइवेट दुकानों से इस बिक्री का सही रिकार्ड नहीं मिल पाता है। कभी कभी किसी खास उर्वरक या कीटनाशक की मांग अधिक होने पर प्राइवेट दुकानदार इनके स्टाक गुपचुप तरीके से कहीं ओर रख देते हैं। बाद में अधिक दामों पर किसानों को बेचते हैं।

निजी दुकानों पर बिक्री पर निगरानी रखने के लिए ही अब एमएफएमएस मोबाइल एप लांच किया गया है। कृषि विभाग के इस मोबाइल एप पर दुकानदार को मिलने वाले स्टाक की पूरी जानकारी अपडेट रखी जाएगी। दुकानदार किस किसान को कितना माल बेच रहा है। इसकी जानकारी वह एप पर अपडेट करनी होगी। जिले के सभी दुकानदारों को इससे जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के अनुसार एमएफएमएस से उर्वरकों और कीटनाशनकों की बिक्री और  खपत की पूरी जानकारी विभाग के पास रहेगी। इससे काफी हद तक कालाबाजारी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें