फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर को घर बैठे मिलेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर को घर बैठे मिलेगा काम
विज्ञापन

बिजनौर। अब मनरेगा मजदूरों को काम के लिए प्रधान, पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक के घरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। मनरेगा मजदूरों को मात्र एक एसएमएस पर घर बैठे काम मिलेगा। शासन ने इसके लिए मनरेगा मजदूरों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।
जिले की 1128 ग्राम पंचायत में दो लाख 33989 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। शासन को प्रधान, सेक्रेटरी तथा रोजगार सेवकों द्वारा अपने चहेतों को मजदूरी देने की शिकायत मिलती रहती है। शासन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में बदलाव किया है। अब मनरेगा मजदूर को मजदूरी के लिए एक एसएमएस भेजना है।
विज्ञापन

मनरेगा जिला उपायुक्त का कामकाज देख रहे ज्ञान सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूरों को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत समेत आवश्यकता अनुसार अन्य विभाग में काम दिया जाता है। बताया कि कोई भी मजदूर काम के लिए शासन से जारी नंबरों पर एस एम एस करेगा। मांग लखनऊ कार्यालय में दर्ज हो जाएगी।
शासन से मजदूरी देने के लिए दिशा-निर्देश जिले को भेज दिए जाएंगे। जहां से मजदूर को काम आवंटित हो जाएगा। इससे मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने की शिकायत कम होंगी। साथ ही आसानी से काम भी मिलेगा । प्रवासी मजदूर भी इन्हीं नंबरों पर एस एम एस भेज सकते हैं।
विज्ञापन

इन नंबरों पर भेजे जाएंगे एसएमएस
बिजनौर। मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि शासन ने मनरेगा के मजदूरों के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। ये नंबर शिकायत निवारण प्रबंधक मनरेगा प्रकोष्ठ के 9454464999 तथा 9454465555 हैं। बताया नंबरों ने काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें