फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए हुआ मतदान

Fri, 03 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के जीआईसी में एमएलसी स्नातक के चुनाव के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक रहा। 50 बूथों में वोट डाले गए। मतपेटियों का कलक्ट्रेट में आना शुरू हो गया है। बरेली मुरादाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नौ जिले हैं। एडीएम सुरेंद्र राम के मुताबिक, सभी जिलों से मतपेटियां बरेली जाएंगी। मतगणना छह फरवरी को होगी।
विज्ञापन

बिजनौर के जीआईसी मतदान केंद्र के बूथ नंबर 168 पर 666 में से 343, बूथ 169 पर 653 में से 364, बूथ 170 पर 663 में से 350, बूथ 171 पर 692 में से 357, ब्लॉक स्थित एकमात्र मतदान केंद्र पर 1111 में से 422  मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार दोनों केद्रों पर 2674 में से 1414 वोट पड़े। मतदान प्रतिशत 45.42 प्रतिशत रहा।
नगीना के पालिका परिषद मतदान केंद्र के बूथ नंबर 183 पर 620 में से 216, बूथ 182 पर 750 में से 312 वोट पडे। मतदान प्रतिशत 39.27 रहा। नूरपुर में 3190 में से 1592 वोट डाले गए। मतदान प्रतिशत 49.90 रहा। स्योहारा के बूथ नंबर 101 पर 834 में से 480, बूथ 102 पर 350 में से 227 वोट डाले गए। मतदान प्रतिशत 59.71 रहा। हल्दौर ब्लाक मतदान केंद्र के बूथ 174 पर 862 में से 279, बूथ 175 पर 820 में सेू 254, पालिका के बूथ 206 पर 638 में से 356 वोट पड़े। जलीलपुर में 1616 में से 672 वोट डाले गए। वोटिंग प्रतिशत 39.58 रहा।
विज्ञापन

चांदपुर में 1620 में से 672 वोट डाले गए। मतदान प्रतिशत 39.58 रहा। कोतवाली देहात में 1941 में से 639 वोट पड़े। मतदान प्रतिशत 32.92 रहा। मंडावर में 709 में 311 वोट पडे। किरतपुर में 1643 में से 590 वोट पड़े। नहटौर में 1885 मतदाताओं में 969 ने मतदान किया। एडीएम सुरेंद्र राम के अनुसार, मतपेटियां कलक्ट्रेट में जमा हुई हैं। इन्हें देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बरेली भेजा जाएगा।  
नूरपुर में निर्धारित समय तक कुल 3190 में से 1592 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव के लिए दो मतदान केंद्र व पांच  मतदेय स्थल थे। नगरपालिका में बूथ संख्या 212 पर 580 में से 360 व ब्लॉक कार्यालय में बने बूथ संख्या 213 पर 510 में से 206, बूथ संख्या  214 पर 657 में से 381, बूथ संख्या 215 पर 717 में से 287 तथा बूथ संख्या  216 पर पंजीकृत 726 में से 358 मतदाताओं ने वोट डाले। ब्लॉक में कुल 49.90 प्रतिशत मतदान हुआ। 

नजीबाबाद में 40 प्रतिशत मतदान
नजीबाबाद में  स्नातक निर्वाचन में नजीबाबाद के केंद्रों में लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वीके सिंह के नेतृत्व में हुए मतदान में नजीबाबाद जलकल कंपाउंड मतदान केंद्र में 1010 में  से 545, ब्लॉक नजीबाबाद कार्यालय में स्थित केंद्र पर 1105 में से 374 मतदाताओं ने वोट डाले। किरतपुर में दो मतदान केंद्रों पर 1643 मतदाताओं में 590 ने तथा नांगलसोती में 579 मतदाताओं में से 240 ने वोट डाले।

धामपुर में बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक विधान परिषद सदस्य पद के लिए धामपुर, शेरकोट और अफजलगढ़ में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। धामपुर ब्लाक में 31 और धामपुर नगर पालिका में 50 प्रतिशत, शेरकोट में 46 और अफजलगढ़ में 37 प्रतिशत मतदान हुआ। लोगों में मतदान के प्रति कम उत्साह देखा गया। सबसे कम मतदान धामपुर ब्लाक में 31 प्रतिशत रहा।
धामपुर ब्लॉक में मतदान के लिए प्रशासन ने चार बूथ बनाए थे। यहां पर 3081 लोगों को वोटों का प्रयोग करना था। लेकिन, इनमें से केवल 956 लोगों ने मतों का प्रयोग किया। जो कुल मतदान का करीब 31 प्रतिशत है। नगर पालिका में मतदान के लिए भी चार बूथ थे। यहां पर 1173 मतदाताओं को वोट डालने थे, जिनमें से 583 लोगों ने मतों का प्रयोग किया। शेरकोट में मतदान के लिए पालिका में एक बूथ बनाया गया था। इस बूथ पर 46 प्रतिशत वोट पड़े। कुल वोट 383 थे, जिनमें से कुल 179 वोट पड़े। सुबह      आठ बजे से शाम के चार बजे तक वोट डाले गए। अफजलगढ़ में       नगर पालिका परिषद कार्यालय में वोट डाले गढ। यहां तीन बूथ बने थे। तीनों बूथों पर 2103 मतदाताओं को वोट डालने थे। तीनों बूथों पर कुल 2103 वोट में से कुल 779 वोट पड़े। मतदान 37 प्रतिशत रहा।

बिजनौर में स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में ड्यूटी से गायब रहने पर एसपी अजय साहनी ने एक दरोगा व तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी पुलिसवाले ड्यूटी के दौरान एसपी को मौके पर नहीं मिले। इसके अलावा एसपी ने हल्दौर के एसएसआई सुरेंद्र  पचौरी को पुलिस लाइन से अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें