फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्राओं के सहयोग से सफल होगा मिशन शक्ति’

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी शलभ माथुर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘छात्राओं के सहयोग से सफल होगा मिशन शक्ति’
विज्ञापन

बिजनौर। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी महिला के अपराधियों का डर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज-3 के की बैठक ली। महिला पुलिस बीट अधिकारी के रूप में नामित महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि वे क्षेत्र में जाकर बालिकाओं व महिलाओं से संवाद स्थापित करें। मोबाइल से समय समय पर संपर्क करें। हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करें। गांवों के अपराधियों, मुख्य विवाद के बारे में जानकारी लें। छात्राओं को स्कूल जाते व आते समय स्कूल के अंदर व बाहर तथा परिवहन साधनों के उपयोग करते समय पर्याप्त सावधानी बरतने व आत्म सुरक्षा के उपायों के विषय में जागरूक कराएं। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 के बारे में बताया जाए। कहा कि छात्राओं को उत्पीड़न का शिकार हो रही महिलाओं के प्रति भी जागरूक करना होगा। छात्राओं के सहयोग से ही मिशन शक्ति अभियान सफल हो सकता है। इस दौरान एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एसपी देहात राम अर्ज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें