फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधिकारों के प्रति महिलाओं का जागरूक होना जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अधिकारों के प्रति महिलाओं का जागरूक होना जरूरी’
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘घरेलू हिंसा एवं महिलाओं की सुरक्षा’ रहा। संयोजन हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अल्पना सिंह, अंग्रेजी विभाग की डॉ. पायल शर्मा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पायल शर्मा ने घरेलू हिंसा के विविध रूपों पर विस्तारपूर्वक विचार रखे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विविध कानूनों की जानकारी दी। इसके उपरांत कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ललिता शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग ने भारतीय संदर्भों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण के इतिहास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उसके कारणों और निवारण पर प्रकाश डाला। मिशन शक्ति कार्यक्रम की सह नोडल अधिकारी अर्चना ने छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि उन्हें सूचना और संचार क्रांति के युग में नवीन तकनीकी से जुड़कर अपने अधिकारों के बारे में सचेत रहना चाहिए। प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान ने मिशन शक्ति की सार्थकता बता महिलाओं को सचेत रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ ही डॉ. रेशू शुक्ला, सारिका शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. पूनम रानी, डॉ चंद्रभान सिंह, लोकेंद्र आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें