फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता दोस्त ऊधमसिंह नगर में मिले

Mon, 09 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में रविवार देर शाम से लापता तीन युवक सीमावर्ती उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में सकुशल मिल गए हैं। युवकों ने बताया कि रिश्तेदारी में जाते समय उनकी कार रास्ते में खंभे से टकरा गई थी। कुछ देर बाद पुलिस उन्हें साथ ले गई थी। उनके मिलने पर परिजनों को राहत मिली।
विज्ञापन

रानीबाग कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आशु राधा इंटर कालेज का 11वीं कक्षा का छात्र है। मुहल्ला लोहियान निवासी दीपांशु शर्मा और रोशन लाल तीनों मित्र हैं। बताया गया कि रोशन लाल, आशु और दीपांशु शाम पांच बजे आशु की कार से काशीपुर रिश्तेदारी में गए थे। जब वह देर रात तक नहीं लौटे तो तलाश करने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने सोमवार सवेरे पुलिस कोतवाली पहुंच कर कोतवाल मुुनीशचंद शर्मा को मामले से अवगत कराया।  
कोतवाल के मुताबिक पुलिस और परिजनों के प्रयास से पता लगा कि युवक ऊधमसिंह नगर में है। बाद में परिजन वहां गए। वहां पहुंचने के बाद आशु के पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके गायब पुत्र उन्हें सकुशल मिल गए हैं। उनकी कार वहां पर खंभे से टकराने के कारण पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया था। युवकों के मिलने से परिजनों ने राहत महसूस की है। वहीं धामपुर में पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से चार जनवरी को लापता हुई युवती को नहटौर के एक मोहल्ले से बरामद कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह युवक से पिछले काफी समय से प्रेम करती आ रही है। वह प्रेेमी को अपना पति मान चुकी है। पुलिस ने कहा कि युवती को मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराने को पेश किया जाएगा। अदालत के आदेश का पुलिस पालन करेगी। पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों सजातीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें