छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा 22 दिसंबर से
बिजनौर। डिग्री कालेज के जिन छात्रों की मुख्य परीक्षा में किसी विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है , उनकी पुन: परीक्षा कराने का विश्वविद्यालय ने ऐलान किया है। पुन: परीक्षा 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक है। छात्र अपने कालेजों से संबंधित विषय की परीक्षा तिथि व केंद्र का पता कर लें
रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन रूटा के अध्यक्ष एवं वर्धमान कालेज बिजनौर में रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मुकेश कुमार ने बताया कि अनेक छात्रों की मेन परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट जाती है। इसके चलते छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाता है। विश्वविद्यालय ने इन छात्रों को पुन: परीक्षा का मौका दिया है।
बताया कि विभिन्न विषय की पुन: प्रयोगात्मक परीक्षा 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होनी है विश्वविद्यालय ने पुन: परीक्षा के लिए अलग अलग कक्षा व विषयवार हिंदू कालेज मुरादाबाद, आरएसएम धामपुर, खंडेलवाल कालेज आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली, साहु रामस्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली, तथा बरेली कालेज बरेली को परीक्षा केंद्र बनाया है। छात्र अपने अध्ययनरत कालेज में जाकर यह पता कर लें कि किस विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा किस केंद्र पर होनी है। इसका विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है।