वहीं, बृहस्पतिवार की शाम को किसी शरारती तत्व ने मंदिर में स्थापित नरसिंह देवता की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना पर गांव में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर के पास एकत्रित हो गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी देहात राम अर्ज सिंह, सीओ सर्वम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए मूर्ति खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
बता दें कि दो दिन बाद मेले का आयोजन होना है। मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान जसविंदर सिंह व प्रबंधक वीरपाल सिंह ने बताया कि कल मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार जयेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल अमित तोमर, ग्रामीण सुभाष निवाला, जितेंद्र सिंह, होरी सिंह, ऋषिपाल सिंह, संजीव कुमार, भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौधरी, मास्टर देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत