बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में जसपुर मार्ग स्थित हार्डवेयर की दुकान में एक 22 वर्षीय युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी फरहान (22) पुत्र मंसूर जसपुर मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान करता था।