संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। दूसरे वर्ग की छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को रोककर तीन युवकों ने बदसलूकी की। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने कोटकादर और मनसा गांव निवासी आवेश, मोहम्मद आकिब और अरफात को गिरफ्तार किया है। अरफात मनसा गांव के प्रधान का पुत्र है।
घटना 10 अक्टूबर की नगीना देहात थाना क्षेत्र की है। एक गांव निवासी शिवम दूसरे वर्ग की छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इस दौरान तीन युवकों ने दोनों के एक साथ जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने युवक के साथ बदसलूकी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर सोमवार को पुलिस हरकत में आई।
शिवम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आकिब, आवेश व अराफत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।