फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छात्र-छात्रा से बदसलूकी, हिंदू युवक के साथ बाइक से लौट रही मुस्लिम लड़की को युवकों ने रोका

Mon, 13 Oct 2025 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के थाना नगीना देहात क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर लौट रहे हिंदू युवक और मुस्लिम छात्रा से कुछ युवकों ने बदसलूकी की। बाइक की चाबी छीनी और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
छात्र छात्रा के साथ बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र के रायपुर सादात इलाके में रविवार शाम ट्यूशन से लौट रहे छात्र-छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया गया कि हिंदू समुदाय का युवक अपनी मुस्लिम सहपाठी को ट्यूशन से घर छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवकों ने पहले बाइक की चाबी छीनी, फिर युवक को प्रताड़ित किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में छात्र-छात्रा डरे और असहज नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शहजाद का एनकाउंटर: बच्ची से दरिंदगी करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, नौ माह से थी आरोपी की पुलिस को तलाश
विज्ञापन


घटना के बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। थाना नगीना देहात पुलिस ने बताया कि मामला रायपुर सादात क्षेत्र का है और वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति वीडियो साझा कर माहौल न बिगाड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें