फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News : राज्यमंत्री बोले- पिछली सरकार ने चीनी मिलों को बेचा, सीएम योगी ने बचाकर उत्पादन बढ़ाया

Wed, 19 Jul 2023 02:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि पिछली सरकार ने चीनी मिलों को बेचा था लेकिन, सीएम योगी ने चीनी मिलों को बचाकर उत्पादन बढ़ाया है।
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा पिछली सरकार ने चीनी मिलों को बेचा था, हमने चीनी मिलों को बचाकर गन्ना उत्पादन बढ़ाया है। उन्होंने नजीबाबाद चीनी मिल विस्तारीकरण पर कार्य होने का दावा किया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को बचाने, गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराने की दिशा में काम किया है।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विकास राज्यमंत्री ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह और सीसीओ डॉ. एसएस ढाका की उपस्थिति में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने 19 चीनी मिलों को बेचा था। योगी सरकार ने चीनी मिलों को बचाने के साथ गन्ना रकबा बढ़ाने, चीनी उत्पादन और चीनी परता बढ़ाने की दिशा में विशेष काम किया है। संजय गंगवार ने कहा कि नजीबाबाद चीनी मिल विस्तारीकरण योजना पर भी तेजी से काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें

किसान सहकारी चीनी मिल एवं अश्वनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री सत्येंद्र गौतम ने गन्ना विकास मंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चीनी मिल और कर्मचारियों से संबंधित वेतन विसंगतियां दूर कराने, चीनी मिल व सेवा नियमावली में संशोधन करने और 10 वर्ष कार्य कर चुके कर्मचारियों को मिनिमम वेज श्रेणी में लेने की मांगें शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें