फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : आफत बनी बारिश और बाढ़, 12वीं तक के स्कूलों में आज और कल की छुट्टी, CM योगी कर सकते हैं इलाके का दौरा

Wed, 19 Jul 2023 12:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूलों से लेकर खेतों और मकानों में पानी भर चुका है। जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में डीएम उमेश मिश्रा ने जिले के स्कूलों में कक्षा 12 तक दो दिन का अवकाश घोषित किया है। वहीं, सीएम योगी के जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Flood in Bijnor - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिले में 12 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। इसके चलते अब 21 को स्कूल खुलेंगे। वहीं, बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही बिजनौर आएंगे। विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


बारिश अधिक होने से नदियों किनारे बसे गांव जलमग्न हो गए हैं। जलभराव होने से बच्चों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई स्कूलों में बारिश अधिक होने से पानी भर गया है। जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

Land, JCB, bijnor news - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को बिजनौर आ सकते हैं। उनके विदुरकुटी पर पौधरोपण अभियान में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और भाजपा नेताओं ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। मंगलवार दोपहर को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना के बाद अफसर और जिले के नेता सक्रिय हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें