फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रपत्र बिना स्टोन क्रशर पर नहीं आ सकेंगे खनन वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रपत्र बिना स्टोन क्रशर पर नहीं आ सकेंगे खनन वाहन
विज्ञापन

नजीबाबाद/भागूवाला। नवागत खान निरीक्षक बीके गौरव ने क्षेत्र के स्टोन क्रशरों का निरीक्षण कर स्टॉक की जानकारी की। ऑनलाइन प्रपत्र बिना स्टोन क्रशरों पर खनन सामग्री लेकर आने वाले वाहनों के साथ क्रशरों पर भी होगी कार्रवाई।
नवागत खान निरीक्षक बीके गौरव ने सोमवार को लुकादड़ी, जटपुरा बौंडा, भागूवाला के स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। खान निरीक्षक ने स्टोन क्रशरों पर उत्तराखंड से खनन सामग्री लेकर आ रहे डंपरों की बाबत जानकारी की। उन्होंने स्टोन क्रशर मालिकों को खनन सामग्री से संबंधित समस्त कागजात पोर्टल पर ऑनलाइन कराए बिना खनन सामग्री लाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। खान निरीक्षक ने उत्तराखंड से खनन सामग्री लेकर आए एक खनन वाहन को ओवर लोड में सीज कर मंडावली थाने के सुपुर्द किया। खान निरीक्षक के कर्मचारियों की भागूवाला क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर पर चौकीदार से हाथापाई हुई, मामला थाने तक पहुंचा। मंडावली के कार्यवाहक थानाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला था। क्षेत्र के दरोगा को जांच सौंपी है। उधर खान निरीक्षक बीके गौरव ने घटना से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर लोड खनन वाहनों से संपर्क मार्ग खस्ताहाल
नजीबाबाद। उत्तराखंड से गत दो माह से बड़े पैमाने पर बोल्डर आदि खनन सामग्री लेकर वाहन भागूवाला क्षेत्र के स्टोन क्रशरों पर पहुंच रहे हैं। ओवर लोड खनन वाहनों से मोटा महादेव बाईपास मार्ग सहित कई मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम संगीता ने एक दर्जन से अधिक ओवरलोड खनन वाहनों का एक माह के भीतर चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें