फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक विरोधी है प्रदेश की भाजपा सरकार: रामबाबू शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शिक्षक विरोधी है प्रदेश की भाजपा सरकार’
विज्ञापन

शेरकोट। पूर्व शिक्षक विधायक राम बाबू शास्त्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने की बजाय उलझाने का काम कर रही है। यदि समय रहते शिक्षक नहीं चेते तो उन्हें केवल एक निश्चित वेतन पर काम करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संपन्न हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं को लेकर न केवल उदासीन है अपितु उनके सामने नित्य नई नई समस्याएं पैदा कर रही है। शिक्षकों द्वारा संघर्ष कर अर्जित उपलब्धियों को एक एक कर छीन रही है। यदि समय रहते शिक्षक नहीं जागा तो वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश सरकार कुछ अन्य प्रदेशों की भांति यहां भी शिक्षकों को एक निश्चित वेतन देने का आदेश जारी कर दें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनीत कुमार त्यागी, मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह, लखवीर सिंह, विजय वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें