फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलों ने किया 63 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलों ने किया 63 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन की सख्ती का असर चीनी मिलों पर दिख रहा है। चीनी मिलों ने शनिवार को भी 63.47 करोड़ का भुगतान किया है। पिछले सप्ताह में चीनी मिलों ने किसानों को करीब 165 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन

दस मार्च तक किसान जिले की चीनी मिलों को दो हजार करोड़ से अधिक कीमत का गन्ना बेच चुके हैं। किसानों का करीब 1200 करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिलों ने कर दिया है। जिले की चार चीनी मिल बिलाई, बिजनौर, बरकातपुर व चांदपुर चीनी मिल पर ही किसानों का करीब 500 करोड़ रुपया बकाया है। प्रशासन ने गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों को नोटिस जारी किए थे। शनिवार को नजीबाबाद चीनी मिल ने 23.26 करोड़, बरकातपुर चीनी मिल ने 15.66 करोड़ व स्योहारा चीनी मिल ने 24.55 करोड़ का भुगतान किया है। पिछले सप्ताह में चीनी मिलों ने 165 करोड़ से अधिक का किसानों का भुगतान किया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार सभी चीनी मिलों से 14 दिन की समयसीमा के अंदर भुगतान करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें