फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलों ने नहीं बढ़वाया गन्ना रकबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलों ने नहीं बढ़वाया गन्ना रकबा
विज्ञापन

बिजनौर। जिल की चीनी मिलों ने इस बार दूसरी चीनी मिलों के रकबे की मांग नहीं की है। गन्ना सुरक्षण की बैठक में कोई चीनी मिल अपना रकबा नहीं बढ़वा रही हैं। मिलों में पिछले साल का ही रकबा जारी रहेगा। जल्दी ही चीनी मिलों में पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गन्ना रकबा 11.5 प्रतिशत बढ़ गया है। पिछले साल भी रकबा बढ़ा होने से पेराई सत्र बहुत लंबा चला था और चीनी भी बंपर बनी थी। जिसके कारण चीनी के दाम भी गिर गए थे। चीनी के दाम अच्छे होने पर मिलें दूसरी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों के लिए आवेदन करती हैं। इस बार चीनी के दाम 3250 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। गन्ना रकबा भी बढ़ा हुआ है। गन्ना रकबा बढ़ा होने से इस बार भी पेराई सत्र लंबा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए चीनी मिल अपने ही रकबे से संतुष्ट दिख रही हैं। किसी भी मिल ने दूसरी मिल के रकबे के लिए आवेदन नहीं किया है। लखनऊ में गन्ना सुरक्षण की बैठक चल रही है। चीनी मिलों ने बॉयलर पूजन करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी किसी चीनी मिल ने पेराई शुरू नहीं की है। अक्तूबर के अंत या नवंबर की एक दो तारीख से पेराई शुरू हो जाएगी। यह लगभग तय माना जा रहा है कि चीनी मिल अपने ही रकबे से पेराई शुरू करेंगी। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिलों ने रकबा बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया है। शासन के निर्देशों के अनुसार ही रकबा दिया जाएगा।
विज्ञापन

चीनी मिल रकबा
बिजनौर 7781
धामपुर 48608
स्योहारा 38323
नजीबाबाद 16295
बुंदकी 29838
चांदपुर 15211
बिलाई 28602
बहादरपुर 28715
बरकातपुर 29029
नोट-आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें