फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल बंद होने पर किसानों में उबाल

Mon, 02 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शुगर मिल के बाहर सड़क पर बैठकर जाम लगाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में तकनीकी खामियों के कारण कई दिनों से बिजनौर शुगर मिल बंद होने पर किसानों का पारा चढ़ गया। किसानों ने सोमवार को मिल के आगे प्रदर्शन करते हुए जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। किसानों ने जीएम केन को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसान मिल को आवंटित किए गए सभी दस सेंटर कटवाने की मांग को लेकर अड़ गए। एसडीएम अनुज सिंह व सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

तकनीकी खामियों के कारण बिजनौर शुगर मिल एक हफ्ते से ज्यादा समय से बंद है। मिल बंद होने से किसान परेशान हैं। सोमवार को किसानों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, अतुल कुमार के नेतृत्व में नगीना रोड पर मिल के आगे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया और मिल के जीएम केन सुरेंद्र सिंह को बंधक बनाकर अपने बीच सड़क पर बैठा लिया। किसानों ने मिल के गेट पर अपना भैंसा बांध दिया। 
जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह ने बताया कि तीन सालों से केवल गेट का गन्ना तौलने वाली बिजनौर शुगर मिल को इस बार दस गन्ना क्रय केंद्र वितरित किए गए थे। किसानों के मुताबिक मिल की क्षमता इतनी नहीं है कि वह गेट के अलावा क्रय केंद्रों के गन्ने की पेराई भी कर सके। लोड बढ़ने से मिल बार बार बंद हो रही है। किसान राजवीर सिंह, होशियार सिंह, देशराज सिंह आदि ने बताया कि उनकी ट्रैक्टर ट्राली व बुग्गी चार दिन से मिल में खड़ी है, लेकिन तौल नहीं होने से गन्ना सूख रहा है। खेत भी समय से खाली नहीं हो रहे हैं। किसान मिल के सभी गन्ना क्रय केंद्र दूसरी मिलों को कटवाने पर अड़ गए। मिल प्रशासन ने मिल चलाने के लिए और 72 घंटे का समय मांगा। इस पर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने मिल मालिकों के बाकी व्यवसायों व शराब के ठेकों पर भी ताला जड़ने का एलान कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुज सिंह व सीओ सिटी असित श्रीवास्तव ने किसानों को मिल के पांच क्रय केंद्र तुरंत कटवाने का आश्वासन दिलाया। इस संबंध में डीएम व डीसीओ के माध्यम से गन्ना आयुक्त को पत्र लिखवाने को कहा। 
विज्ञापन

साथ ही मिल का संचालन सोमवार रात तक शुरू कराने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला। इस दौरान कांग्रेस नेता नीरज चौधरी, चांदवीर सिंह, जय सिंह, होशियार सिंह, बिजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, राजवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें