फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सांड़ के हमले से अधेड़ की मौत

Thu, 21 Aug 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। चीनी मिल के निकट स्थित कॉलोनी में एक व्यक्ति पर सांड़ ने हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर घायल की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने सांड़ पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण माने।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में स्थित कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा पर अचानक आवारा घूम रहे सांड़ ने बृहस्पतिवार की देर शाम हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी पहुंचकर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल कुमार मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने कई लोगों पर जानलेवा हमला कर चुके सांड़ को तत्काल पकड़ने, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें