फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं में सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी दूर करने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं में दूर होगी सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक मई से एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान चलाया गया था, जो 31 मई को समाप्त हो गया। इस अभियान का मकसद गर्भवती में सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी से प्रसव के दौरान होने वाली मृत्युदर में कमी लाना है। मुरादाबाद मंडल में अभियान के तहत सबसे अधिक गर्भवती बिजनौर में पंजीकृत हुई हैं। जिले में करीब 39,295 गर्भवती महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी महिलाओं का विभाग की ओर से लगातार फॉलोअप किया जाएगा। जिससे कोई भी महिला दवाई लेने से वंचित न रह जाए। जनपद में 39,295 गर्भवती को अभियान से जोड़ा गया है। अभियान में चंदक से 5792, नहटौर से 5685, शहरी क्षेत्र से 5027, कोतवाली से 4327, नूरपुर से 2895, धामपुर से 2889, कासिमपुर गढ़ी से 2831, स्योहारा से 2699, जलीलपुर से 2043, हल्दौर से 2006, कीरतपुर से 1813 और नजीबाबाद से 1288 गर्भवती पंजीकृत की गई हैं। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता शमीम अहमद व डीपीएम फारुख अजीज ने बताया कि जनपद में अभियान के दौरान 141966 गर्भवती को फॉलिक एसिड, 4107699 गर्भवती को आयरन व फॉलिक एसिड, 6170193 गर्भवती को कैल्शियम और 19101 गर्भवती को एल्बेंडाजॉल की दवा भी वितरित की गई है। अभियान के दौरान गर्भवती में दवाओं के इस्तेमाल को लेकर फैली हुई भ्रांतियों को भी दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें