फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की आशंका के चलते जेल में बंद हुई मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना की तीसरी लहर के रूप में ओमिक्रोन का खतरा मंडराने लगा है, जिसे लेकर जिला कारागार में होने वाली बंदियों की मुलाकात पर पाबंदी लगा दी गई है। रविवार को भी जेल में मुलाकात नहीं हो पाएगी। वहीं जेल में कोविड प्रोटोकॉल को लागू करने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें कारागार में मुलाकात बंद किए जाने के लिए कहा गया है। निर्देशों के अनुसार ही रविवार से अग्रिम आदेशों तक मुलाकात बंद रहेगी। बंदियों को उनके परिजनों से नहीं मिलाया जा सकेगा। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के वक्त भी मुलाकात बंद की गई थी। अब दूसरी लहर के बाद मुलाकात कराई जाने लगी थी। हालांकि मुलाकात करने के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी था।
वर्जन:::
ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए जेल में मुलाकात बंद कर दी गई है। निर्देशों के अनुपालन में मुलाकात पर अग्रिम आदेशों तक पाबंदी रहेगी। ....शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें