फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेरठ की युवती का धामपुर कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लव मैरिज करने के बाद पति पर धोखा देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

समाज के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया


संवाद न्यूज एजेसी
धामपुर (बिजनौर)। मेरठ निवासी युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली में बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। धामपुर नगर के युवक पर लव मैरिज करने के बाद अन्य युवती से शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगाया। हालांकि समाज के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया।
युवती ने बताया कि वह और धामपुर निवासी युवक हिमाचल में एक अस्पताल में नौकरी करते हैं। चार साल से पति और पत्नी के रूप में रहते आ रहे है। आरोप है कि अब युवक उसे धोखा देकर बिजनौर की किसी अन्य युवती से शादी करने की फिराक में है। उसने कॉल की तो रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद समाज के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से समझौता नामा लिख कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि अब दोनों में किसी प्रकार को मनमुटाव नहीं है। पहले की तरह एक साथ पति-पत्नी के रूप में जीवन गुजारेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें