फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा किनारे मिला पेंटर का अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा। मुकरपुरी गांव में रामगंगा नदी के तट पर पेंटर मिंटू (32) पुत्र राम सिंह का अधजला शव मिला। जले और अधजले गन्नों में शव पड़ा था। पास में ही भगवान की तस्वीर के पास पूजा का सामान भी मिला है। किसी महिला के बाल भी रखे हुए थे। मृतक का मोबाइल और पेंट का खाली डिब्बा भी पड़ा मिला। पुलिस मान रही कि युवक ने खुद पर पेंट उड़ेलकर आग लगा ली। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव मुकरपुरी से तीन किमी दूर रामगंगा नदी के किनारे मिंटू का अधजला शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार मिंटू बृहस्पतिवार की तड़के तीन बजे से घर से गायब था। पुलिस को शव के पास से मोबाइल फोन, पूजा का सामान, भगवान की फोटो, अधजले कपड़े और एक पेंट का डिब्बा भी मिला।
विज्ञापन

मृतक पेंटर था। वह दूसरी पत्नी के भी छोड़कर चले जाने से तनाव में था, इसी आधार पर पुलिस घटना को आत्महत्या मान कर चल रही है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

उधर, परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को जलाया गया है। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सहित फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें