फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेरठ चुंगी चौराहा कहलाएगा भगवान वाल्मीकि चौक

Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भगवान वाल्मीकि जयंती पर मोहल्ला जाटान वाल्मीकि बस्ती में हवन और यज्ञ और रामायण पाठ हुआ। इसमें डीएम जसजीत कौर और पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह भी शामिल हुईं। जिन्होंने मेरठ चुंगी चौराहे का नाम भगवान वाल्मीकि चौक करने की घोषणा की। वहीं मिशन शक्ति के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित हवन यज्ञ में डीएम, पालिका चेयरपर्सन, भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह और ईओ विकास कुमार शामिल हुए। हवन यज्ञ के बाद स्वच्छता संकल्प सेल्फी भी ली गई।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने प्रभु श्रीराम के जीवन-दर्शन को रामायण ग्रंथ में समाहित कर जन-जन तक मानवता, मर्यादा और धर्म का संदेश पहुंचाया। सभासद संजय बिश्नोई, मनोज मनी, अमित ठाकुर, प्रभाकर, अभिषेक राणा, अवर अभियंता जल कल गौरव शर्मा, अवर अभियंता सिविल यशवंत सिंह, सफाई कर्मचारी नेता राहुल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें