कोविड योद्धा के रूप में तैयार हो रहें मेडिकल के छात्र
बिजनौर। बीआईटी मेडिकल कॉलेज आयुष मंत्रालय के निर्देश और सहयोग से कोविड योद्धाओं को तैयार कर रहा है। भगवंत हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं स्टॉफ को आयुष मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।
भगवंत ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार बीआईटी मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 से लड़ने वाले कोविड योद्धा तैयार किए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा डॉ. जसवंत सिंह, डॉ. संतोष कुमारी, लैब टेक्नीशियन विपिन कुमार, वार्ड बॉय विनीत कुमार को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया है। प्रशिक्षण के माध्यम से कोविड योद्धाओं को कोरोना संक्रमण से स्वयं और समाज को बचाने की जानकारी दी जा रही है। इनके द्वारा साबुन व सैनिटाइजर से हाथ साफ करने, छींकते व खांसते समय मुंह ढककर रखने, मुंह पर मास्क पहनने, भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने एवं शासन-प्रशासन का सहयोग करने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीआईटी के कोविड योद्धा हॉस्पिटल में रहकर दिन-रात क्वारंटीन लोगों की सेवा कर रहे हैं। हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा 780 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जबकि 32 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।