फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के कहने पर मंदिर में चढ़ाया मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिक के कहने पर धर्मस्थल में चढ़ाया मांस
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में बीमार पत्नी के स्वास्थ्य लाभ के लिए तांत्रिक की सलाह पर एक व्यक्ति ने धर्मस्थल पर मांस चढ़ा दिया। धर्मस्थल में मांस चढ़ाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में रोष फैल गया। धर्मस्थल के महाराज ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में धर्मस्थल पर किसी तांत्रिक की सलाह पर गांव काजीवाला निवासी एक व्यक्ति ने धर्मस्थल पर बकरे का मांस चढ़ा दिया। तांत्रिक ने उसे सलाह दी थी कि धर्मस्थल पर मांस चढ़ाने से उसकी बीमार पत्नी ठीक हो जाएगी। बृहस्पतिवार देर शाम मांस चढ़ाते कुछ लोगों ने उसे देखकर पकड़ लिया। चर्चा है कि मामला महाराज के संज्ञान में आ गया। आरोपी को मामला निपटाने के लिए सवेरे दो हजार रुपये लेकर आने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह जब व्यक्ति एक महिला के साथ धर्मस्थल पहुंचा तो लोगों को संदेह हुआ। पूछताछ में मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, गगन कर्णवाल, सुधीर भुईयार, मनोज कुमार, सुबोध वर्मा सहित अनेक ग्रामीण धर्मस्थल पर पहुंच गए। उन्होंने धर्मस्थल में मांस चढ़ाने आए पकड़े गए व्यक्ति को नांगलसोती पुलिस के हवाले कर दिया। नांगलसोती के थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने आरोपी, उसके साथियों और गंगा मंदिर के महाराज से पूछताछ की। पुलिस में घटना के संबंध में तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें