फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज दबा रही सरकार: दिगंबर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आवाज दबा रही सरकार: दिगंबर सिंह
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन की धामपुर तहसील परिसर में संपन्न हुई मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। भाकियू (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा किसानों की समस्याओं का निदान कराने में अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। किसानों को सरकार ने बर्बाद कर दिया है। यदि कोई विरोध करने का प्रयास करता है तो मारपीट कर उसकी आवाज को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन

भाकियू धामपुर में 15 सितंबर को पंचायत होनी थी पर इस बार नहीं हो सकी। क्योंकि भाकियू सुप्रीमों की ओर से यूपी गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन था। किसान समस्याओं का निदान न कराने के लिए सरकार और प्रशासन को जमकर कोसा। शेरकोट में हाईवे 74 के चौड़ीकरण के नाम पर किसानों की जमीन पर हाईवे के अधिकारी और प्रशासन बगैर मुआवजे के कब्जा कर निर्माण करने का प्रयास कर रहे है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर दिगंबर सिंह ने एसडीएम धीरेंद्र सिंह और तहसीलदार रमेशचंद चौहान से वार्ता की और निदान कराने की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा सरकार उनके निजी बिजली के कुएं के पांच हार्स पावर के कनेेक्शनों को साढ़े सात और साढ़े सात की क्षमता के कनेक्शनों को 12 हार्स पावर का कर रही है। जो किसानों के साथ अन्याय है। स्योहारा के ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार ने किसानों का दम निकाल दिया है। पंचायत में राजेंद्र सिंह, देवराज सिंह, सोनू चौधरी, सुशील कुमार, कविराज सिंह, महेंद्र सिंह, संजीव कुमार, शुभम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें