मौलाना डॉ. हबीबी हैदर बने दरगाहे आलिया के प्रशासक
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से मौलाना डॉ. हबीब हैदर को विश्व प्रसिद्ध दरगाहे आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी का प्रशासक नियुक्त किया गया। बुधवार को डॉ. हबीब हैदर ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर कर कार्यभार संभाला।
उप्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सय्यद अली जैदी और बोर्ड के सदस्यों ने गत 14 दिसंबर को बैठक कर मौलाना डॉ. हबीब हैदर को दरगाहे आलिया का प्रशासक नियुक्त किया था। बुधवार को मौलाना डॉ. हबीब हैदर ने दरगाह पहुंच कर मौला अली के रोजे पर चादर पोशी की और देश की समृद्धि की दुआ मांगी। मौलाना हबीब हैदर ने कहा की वे दरगाह-ए-आलिया के विकास के लिए कार्य करेंगे। 15 वर्षों से जो दरगाह का विकास रुका हुआ था उसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के पूर्व सचिव जफर आब्दी, वक्फ बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष गुलशन अब्बास लखनऊ, अता अब्बास, असद अब्बास, समर अब्बास, हुसैन मेंहदी, डॉ. गुलशन, नियाज आब्दी, वकार आब्दी, फय्याज जैदी, मौलाना कसीम हैदर आदि मौजूद रहे।