बिजनौर के रुट्स इंटरनेशनल स्कूल में सत्संग में श्रद्धालुओं की भीड
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बाबा जयगुरु देव के उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत ने कहा कि केंद्र सरकार को गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। देश में मांस व शराब को पूर्ण रूप से बंद करना चाहिए। महाराष्ट्र व हरियाणा में गोवंश के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध है। जो अच्छे संकेत हैं।
बाबा जय गुरु देव धर्म विकास संस्था की ओर रुट्स इंटर नेशनल स्कूल में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बाबा उमाकांत ने अपने अनुयायियों को प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि आत्मा-परमात्मा का मिलन सत्संग से ही है। जैसे मनुष्य ने धरती पर मंदिर बना रखा है वैसे ही शरीर में भी एक मंदिर है, मांस खाकर इसको गंदा न करें। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय परिस्थितियों को देखकर ही वोटर वोट डालता है। कहा कि देश में गुरु पद्धति को बढ़ावा देना चाहिए। रुहानी काफिला गाजियाबाद से हापुड़, मेरठ, मवाना, रामराज होते हुए दोपहर बिजनौर पहुंचा।