नजीबाबाद में पुलिस कर्मियों को मास्क देते नगरपालिका अधिकारी विपिन चौहान।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा मास्क पहनना जरूरी किए जाने के बाद मास्क वितरण का अभियान तेज हो गया है। नगरपालिका परिषद की ओर से कोरोना फाइटर्स के रूप में योगदान देने वाले पुलिसकमियों को मास्क वितरित किए।
नगरपालिका प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मास्क वितरित करने का अभियान तेज कर दिया है। नगरपालिका के इओ सुरेंद्र प्रताप, चेयरपर्सन सबिया निशात के निर्देशन में नगरपालिका की ओर से राजस्व निरीक्षक विपिन चौहान ने लॉकडाउन का पालन करने में रात-दिन कोरोना फाइटर्स की भूमिका निभा रहे पुलिस कमियों को उनके ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर मास्क वितरित किए।
उधर, खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भी क्षेत्र में लोगों को मास्क वितरित करने का अभियान चलाया जा रहा है। चैरिटेबल ट्रस्ट के डा. राजीव शर्मा, डा. अनुज कुमार, पिंकी धीमान और खुशी शर्मा दो सप्ताह के भीतर बड़ी संख्या में मास्क नगर में वितरित करा चुके हैं। ट्रस्ट की ओर से अब कपड़े के मास्क तैयार कराने का अभियान शुरू किया गया है।