नजीबाबाद में प्रेमधाम आश्रम और गुरुद्वारा रुद्रपुर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत पर नमन करते हुए अमर वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
शहीद भगत सिंह सेवा संस्थान जट्टीवाला और श्री गुरुनाम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी आयोजित की गई। गुरुद्वारा रुद्रपुर उर्फ जट्टीवाला में अध्यक्ष बलिहार सिंह, सचिव सरदार हरप्रीत सिंह संधू के निर्देशन में संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सरदार निर्मल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को राष्ट्रभक्ति की दृष्टि से अविस्मरणीय बताते हुए तीनों शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह, सतविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, चरन सिंह, बलकार सिंह, भगवन सिंह, हरदीप सिंह, जीत सिंह, कृपाल सिंह, देवराज सहगल सहित अनेक सिख समाज के लोग उपस्थित थे।
वहीं प्रेमधाम आश्रम में श्री गुरनाम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह के निर्देशन में दिव्यांगों के बीच बलिदान दिवस मनाया गया। दिव्यांग बलजीत सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों ने राष्ट्रभक्ति से जुड़ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रेमधान आश्रम के संस्थान फादर शिबू थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, राजीव शर्मा, ट्रस्ट की ओर से अंकुर चौधरी, संजय सैनी, गुरविंदर सिंह, मोंटी, अनुज आदि ने भाग लिया।
हिंदू जागरण मंच ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चांदपुर/धामपुर में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार शाम बाजार बजरिया स्थित जाहर दीवान मंदिर पर विपिन भारद्वाज की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार भाटिया, राहुल गर्ग ने किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। प्रांत मंत्री ने कहा कि देश के लिए मर मिटने की भावना प्रत्येक देशवासी में होनी चाहिए। सीमाओं पर जवान और देश के सामान्य नागरिक भी सेना के जवान की तरह सजग रहकर आंतरिक सुरक्षा को चाक चौबंद रखेंगे, तभी देश अपनी गरिमा से पूर्ण रहेगा। कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिलामंत्री विजयवीर सिंह, विभोर गर्ग, पुष्पेंद्र सिसौदिया, विकास, मोहित चंद्रा, सतेंद्र चौधरी, अरुण तंवर, शक्ति शर्मा, सागर तोमर, यश कर्णवाल, राजन, राजू गौतम, कुलदीप शर्मा, शैलेंद्र यादव, किशनू, सौरव गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस का बिजनौर रोड स्थित सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर मनाया। बिजनौर बाईपास रोड कोतवाली के पास स्थित भगत सिंह की मूर्ति पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण, पुष्प अर्पित किए। बजरंग दल जिला संयोजक संजय चौधरी, मोहित चंद्रा ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसमें प्रिंस चौधरी, राहुल सिंह, ऋतिक चौधरी, नवीन, सुमित, मोहित, रोहन, हिमांशु, राहुल तोमर, विकास, अनुज आदि मौजूद रहे। उधर, धामपुर में उप्र युवा साहित्यकार संघ की ओर से शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव एवं समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कवि और शायरों ने अपनी रचनाओं से शहीदों नमन कर याद किया। देशभक्त और धर्म प्रेमी लोगों का यहां अकाल पड़ा। एसबीडी कालेज की प्राचार्य डा. पूनम चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम समाज को जागरूक करें। शहीदों की प्रेरणा लेकर अपने बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृति करें। इस अवसर पर एजाज धामपुरी, हरिकांत शर्मा, इंदुकांत, डा. सारंगा देश असीम, अजयपाल शर्मा, डा. अमित गुप्ता, मनोज माहेश्वरी, विकास कुमार, रजनीश शर्मा, जगदीश चौहान, राम अवतार शामिल रहे।
शहीद दिवस पर कैंडल मार्च निकाला
हल्दौर में एसएफआई और नगर के लोगों ने शहीद दिवस पर कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार शाम शहीद दिवस पर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता और नागरिक मोहल्ला धूलिया महादेव मंदिर के पास एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने हाथों में कैंडल और शहीदों के फोटो और तख्तियों पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लिखे। बैनर लेकर नगर भर में कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। कहा कि तीनों महान क्रांतिकारियों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। कैंडल मार्च में घनश्याम दत्त गांधी, सौरभ कुमार, सोनू कुमार, शाकिर, केके चंद्रा, रवि कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, बिल्लू, गौतम सिसौदिया, अजीत सिंह, शिवा, नीरज कुमार, मनमीत सिंह, निखिल कुमार शामिल रहे।