फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद हमेशा के लिए है अमर

Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
भगत सिंह जन्मोत्सव पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद मेंशहीद-ए आजम सरदार भगत सिंह जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भव्य आयोजन में शहीदों के परिजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं शैक्षिक, क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्री गुरुनाम सिंह चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ एसडीएम राशिद अली खां, सीओ रामानंद कुशवाहा, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामअवतार सिंह, साहू जैन कॉलेज के प्रबंधक धर्मेश पारिक, प्राचार्य डॉ.एलएस बिष्ट ने किया। एसडीएम राशिद अली खां ने कहा कि सत्य का सदैव विरोध होता है, लेकिन घबराना नहीं चाहिए। आज जो माहौल है, ऐसे में देश की सीमा पर खून की जरूरत पड़े तो देश के नौजवान आगे आएं। उन्होंने ट्रस्ट प्रतिनिधियों से मदरसों के बच्चों को भी अपने साथ जोड़कर देश प्रेम के कार्यक्रमों में आगे लाने का आह्वान किया। 

डॉ.एलएस बिष्ट ने कहा कि शहीद मरता नहीं, अमर रहता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष परमजीत सिंह एडवोकेट की देखरेेख में हुए समारोह में सरहद पर शहीदों के परिजनों होरी सिंह, यशपाल सिंह, सुनीता देवी एवं कारगिल युद्ध में हाथ गंवाने वाले मो.असद को अतिथियों ने भगत सिंह का चित्र देकर सम्मानित किया गया।   गुलामी का दौर और मैं... शीर्षक से आयोजित संस्मरण लेखन प्रतिस्पर्धा में एजाजुल हसन जैदी, बलवीर सिंह वीर, विद्यावती बंसल व राजेंद्र त्यागी को भी सम्मानित किया गया। हास्य कवि राजेश गुप्ता ने हास्य रचनाओं एवं रिदम द वननेस डांस एकेडमी व साहू जैन कॉलेज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भावविभोर किया। 
विज्ञापन

रामअवतार सिंह की अध्यक्षता एवं निशा अग्रवाल के संचालन   में हुए समारोह में अनुभूति सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव प्रवेश बरनवाल, अतर       सिंह, जगदेव सिंह, डॉ.कुसुम कुशवाहा, शारदा शुक्ला, खाद्य निरीक्षक आनंद देव, विनोद सिंह, विनायक चतुर्वेदी, निलोहित चतुर्वेदी, सुवेंद्र, गुरप्रीत सिंह, लवली, मोंटी, अंकुर, मनीष, तरुण, सुखवंत, हरप्रीत, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें