फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के डंक ने ली जान

Wed, 28 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के किरतपुर मेंमधुमक्खियों के डंक मारने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव मंडावर रोड पर पड़ा मिला। 
विज्ञापन


मोहल्ला वलीपुरा निवासी 55 वर्षीय हबीबुर्रहमान मधुमक्खी का छत्ते तोड़कर उनका शहद निकालकर बेचता था। वह जंगलों में पेड़ों पर लगे छत्ते तोड़ता था। मंगलवार को हबीबुर्रहमान रोज की तरह छत्ते तोड़ने के लिए निकला था, लेकिन रात को भी घर नहीं लौटा। बुधवार को परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। इस पर उसका शव मंडावर रोड पर पड़ा मिला। हबीबुर्रहमान के शरीर पर मधुमक्खियों द्वारा काटे जाने के बहुत सारे निशान थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन बिना कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें