फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 23 May 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम मंधौरा में 35 वर्षीय महिला सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई मनोज कुमार ने बताया कि सीमा की शादी लगभग 15 वर्ष पहले गांव निवासी अर्जुन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बहन को परेशान करने लगे। पति अर्जुन मुंबई में रहकर काम करता है। अर्जुन ने वहीं दूसरी शादी कर ली। बृहस्पतिवार को अर्जुन घर आया हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों ने सीमा को घर छोड़ने के लिए मजबूर किया। आरोप है कि पति ने परिवारजनों के साथ मिलकर सीमा को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें