फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दफ्तरों के चक्कर काटता रह गया पूर्व प्रधान, कट गए 40 साल पुराने पेड़

Fri, 23 May 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर तक शिकायत दौड़ती रही, मगर 40 साल पुराने पेड़ों पर आरा चलने से नहीं रोका जा सका। करीब दो करोड़ की कीमत के पेड़ महज पंद्रह लाख रुपये में नीलाम करने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव बरमपुर के रहने वाले मग्नेश राजपूत की पत्नी साल 1995 से 2005 तक ग्राम प्रधान रहीं हैं। जबकि इनके पिता साल 1950 से 1972 तक प्रधान रहे हैं। मग्नेश कुमार बताते हैं कि उनकी ग्राम पंचायत ने साल 1983 में पौधारोपण किया था। यूकेलिप्टस, खैर, शीशम आदि के करीब एक हजार पेड़ लगाए गए थे। इनमें पचास फीसदी पेड़ अब दरख्त बन चुके थे। करीब बीस साल पहले उक्त ग्राम समाज की जमीन रेशम विभाग के पास चली गई थी।
आरोप है कि ग्राम पंचायत ने रेशम विभाग को केवल जमीन दी थी, पेड़ नहीं। रेशम विभाग ने गुपचुप तरीके से करीब दो करोड़ की कीमत के पेड़ पंद्रह लाख में नीलम कर दिए। एक मई को यूकेलिप्टस के पेड़ कटने शुरू हुए तो तीन मई को उन्होंने शिकायत की। तमाम जगहों पर शिकायत करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। इतना जरूर हुआ कि इनकी शिकायत पर सुनवाई की तारीख जून माह में मिली। इसी बीच करीब 300 पेड़ काट लिए गए। आरोप लगाया कि पेडों का मूल्यांकन भी कम किया गया था।
विज्ञापन


नियमानुसार पेड़ों को नीलाम किया गया था। इसके बाद ही ठेकेदार ने पेड़ काटे है। जिस जगह से पेड़ गए है, उस जमीन पर शहतूत के पेड़ लगाए जाने हैं। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

...छतरपाल, केंद्र प्रभारी बरमपुर रेशम फार्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें