फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उपचार के दौरान विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम समसाबाद निवासी विवाहिता प्रियंका पत्नी दीपांशु की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार रात हुई मौत के बाद मंगलवार शाम शव गांव लाने पर परिवार में शोक फैल गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


नगीना थाना क्षेत्र के गांव धीमारेड़ी निवासी कार्तिक ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी वर्ष 2018 में थाना नहटौर क्षेत्र के गांव समसाबाद निवासी दीपांशु के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।
कार्तिक का आरोप है कि 18 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रियंका को जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे विभिन्न अस्पतालों में लेकर गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। उधर, ससुराल पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें