फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ससुराल आई विवाहिता की मौत

Mon, 08 Sep 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाली पूजा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नहटौर। करीब डेढ़ माह बाद मायके से ससुराल आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव बेगराजपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र योगेश कुमार की शादी पांच जून को मंडावली क्षेत्र के गांव रामपुर चिट्ठा निवासी पूजा (21) पुत्री धर्मवीर के साथ हुई थी। बताया जाता है कि तभी से दोनों के रिश्ते में खटास चल रही थी। परिजनों के अनुसार पूजा हरियाली तीज से पहले अपने मायके गई थी।
तब से वहीं पर थी। शुक्रवार को बेगराजपुर में रिश्तेदारों की मध्यस्थता के बाद पूजा ससुराल आने को राजी हो गई। शनिवार को उसका पति उसे लेने रामपुर चिट्ठा गया था। रविवार दोपहर वह उसे वहां से ले आया था।
विज्ञापन

बताया गया कि घर आते ही पूजा की तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर सीओ अभय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें