चंदक क्षेत्र में गलखा देवी मंदिर के पास खेतों का कटान करती गंगा और चारा काटते किसान। संवाद
- फोटो : संवाद
चंदक। पहाड़ों व जमीनी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। किनारे बसे गांवों के किसान बड़ी परेशानी में फंसे हैं। गंगा तेजी से भूमि का कटान कर रही है। इससे किसानों के खेत में पानी के साथ बह रहे हैं। किसान अपनी कच्छी फसल अपने हाथों से काटने को मजबूर हैं। क्षेत्र के सैफपुर खादर, राजारामपुर, चाहड़वाला, कुंदनपुर, टीप आदि गांव के किसानों की जमीन गंगा में समा चुकी है। वहीं ग्रामीण कुलवीर सिंह, सोमपाल सिंह, सोनू, मुख्तार, कय्यूम, साजिद, सचिन, राकेश, महिपाल आदि किसानों ने बताया कि उनकी सैकड़ो बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। अभी भी गंगा लगातार कटान कर रही है।