फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में बने खाने के नमूने लिए

Thu, 02 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना  में गांव तुख्मापुर हरवंश में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से बीमार हुए एक सौ से अधिक बाराती और घरातियों को उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

 उधर, देर रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर शादी समारोह में बने भोजन के 15 विभिन्न आइटमों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। एसडीएम ने लेखपाल को घटना की सूचना समय से नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एसडीएम शिशिर कुमार ने बताया कि गांव में विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए सभी बाराती और घरातियों की सेहत में सुधार होने पर सीएचसी से छुट्टी दे दी गई है। ग्राम प्रधान अनिल कुमार और बेटी के पिता जय सिंह ने कहा कि यदि किसी बीमार की हालत बिगड़ती है, तब वे उन्हें सूचित करें। उन्होंने बताया कि गांव तुख्मापुर हरवंश के हल्का लेखपाल रामकुमार को मामले की सूचना समय से न देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन

 उधर, देर रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तीन सदस्यों पीके जयंत, रामवीर सिंह, पीके त्रिपाठी ने रायता, गाजर का हलवा, उड़द पके हुए, मटर पनीर, रसगुल्ला, गढ़ी, मिक्स वेज, रोटी, पूरी, चाउमीन, चावल कच्चे, छोला सब्जी, मूंग की दाल के नमूने लेकर शेष बने भोजन को नष्ट करा दिया। 
  ससीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने सभी ग्रामीणों पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। एसडीएम ने क्षेत्र में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें